एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बारामूला में रिकॉर्ड मतदान लोकतांत्रिक मूल्यों में लोगों की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार को हुए रिकॉर्ड मतदान के लिए वहां के मतदाताओं को बधाई दी और कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

देश की खबरें | बारामूला में रिकॉर्ड मतदान लोकतांत्रिक मूल्यों में लोगों की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है: मोदी

नयी दिल्ली, 21 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार को हुए रिकॉर्ड मतदान के लिए वहां के मतदाताओं को बधाई दी और कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कभी आतंकवाद प्रभावित रहे बारामूला में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में 58 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस संसदीय सीट पर हुआ यह अब तक का सर्वाधिक मतदान है।

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''बारामूला की मेरी बहनों और भाइयों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए बधाई। इस तरह की सक्रिय भागीदारी एक शानदार रुझान है।"

प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

इस पोस्ट में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था कि बारामूला संसदीय क्षेत्र में 58 प्रतिशत से अधिक मतदान बहुत उत्साहजनक है और लोकतंत्र में लोगों के दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने बड़ी संख्या में लोकतंत्र के महाकुंभ में लोगों के शामिल होने के लिए बधाई दी।

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद ये चुनाव हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).