एजेंसी न्यूज

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में 13 फरवरी को रिकार्ड संख्या में यात्रियों ने सफर किया

यह उस दिन का रिकॉर्ड है जब राष्ट्रीय राजधानी तक किसानों के मार्च के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम देखा गया ।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में 13 फरवरी को रिकार्ड संख्या में यात्रियों ने सफर किया

यह उस दिन का रिकॉर्ड है जब राष्ट्रीय राजधानी तक किसानों के मार्च के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम देखा गया. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में डेटा साझा करते हुए कहा कि उसने पिछले सितंबर में हासिल किए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया है.

दिल्ली मेट्रो में दैनिक यात्रियों की संख्या पिछले साल चार सितंबर को 71.03 लाख और 29 अगस्त 2023 को 69.94 लाख थी. डीएमआरसी ने अपने पोस्ट में कहा, "दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार (13 फरवरी, 2024) को 71.09 लाख दैनिक यात्रियों की संख्या दर्ज करके सितंबर 2023 में बनाए गए अपने सर्वाधिक दैनिक यात्रियों का रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्रियों की संख्या थी."

मंगलवार को दिल्ली मेट्रो ने किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर नौ स्टेशनों पर कुछ गेट को कई घंटों के लिए बंद करते हुए यात्रियों के प्रवेश और निकास को नियंत्रित किया था. यात्रियों को अन्य द्वारों से इन स्टेशनों में प्रवेश करने या बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).