ढाका, चार जुलाई बांग्लादेश में कोरोना वायरस के 3288 नए मरीज सामने आए हैं। देश में करीब 1.60 लाख मामले आए हैं, जबकि मृतकों की संख्या करीब दो हजार है।
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशासन) डॉ नसीमा सुल्ताना ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 29 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़े | पाक पीएम इमरान खान ने लिया संकल्प, कहा- CPEC परियोजना को हर कीमत पर पूरा किया जाएगा.
जॉन होपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण के मामलों के मुताबिक, बांग्लादेश दुनिया का 18वां सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश है। दुनिया भर में 5.2 लाख लोगों की मौत हो गई है और 1.1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
सबसे ज्यादा मामले और मौतें अमेरिका में हुई हैं।
यह भी पढ़े | विश्व स्वास्थ्य संगठन का देशों ने किया आग्रह, कहा- जागें और कोरोना महामारी को करें नियंत्रित.
द डेली स्टार की खबर के मुताबिक, बांग्लादेश में कुल मामले 1,59,679 है। पिछले 24 घंटे में 3288 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
पिछले 24 घंटे में 2,673 मरीज ठीक हुए हैं।
महानिदेशालय ने बताया कि कुल 70,721 मरीज ठीक हो चुके हैं और ठीक होने की दर 44.29 फीसदी है।
डॉ सुल्ताना ने बताया कि अबतक कुल 832074 जांच की चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY