देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 1217 नये मामले, 11 और मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 11 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 811 हो गई है।
जयपुर, 11 अगस्त राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 11 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 811 हो गई है।
इसके साथ ही रिकार्ड 1217 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 54887 हो गयी है। इनमें से 13677 मरीजों का उपचार चल रहा है ।
यह भी पढ़े | New Symptoms Of Coronavirus: कोरोना वायरस के नए लक्षण आए सामने, मगर डरने की जरूरत नही.
एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में 11 और संक्रमितों को मौत हुई। इनमें कोटा में चार, बांरा—डूंगरपुर में दो दो, जयपुर—राजसमंद—सवाईमाधोपुर में एक एक और संक्रमित की मौत हो गई।
जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 220 हो गयी है जबकि जोधपुर में 87, भरतपुर में 57, अजमेर में 55, कोटा में 51, बीकानेर में 48, नागौर में 35, पाली में 33, अलवर में 23 और धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
कोटा में 227, सीकर में 177, जोधपुर में 128, जयपुर में 106, पाली में 64, अजमेर में 60, नागौर में 52, अलवर में 51,झालावाड में 48 बाडमेर में 47,भरतपुर में 39 मामले आए । बांरा में 37,गंगानगर में 35,राजसमंद में 31, सवाईमाधोपुर में 24, करौली—टोंक में 18—18, डूंगरपुर में 16,सिरोही में 13, बांसवाडा में 8, जैसलमेर में 7, चित्तौड़गढ़—दौसा में चार चार, प्रतापगढ में दो, हनुमानगढ में एक नये मामले शामिल हैं।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

