जरुरी जानकारी | आरईसी ने 2020-21 के लिये 35,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में 35,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा है। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 17.5 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, एक अक्ट्रबर सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में 35,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा है। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 17.5 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) ने चालू वित्त वर्ष में आरईसी लिमिटेड के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को अंतिम रूप दिया है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राजस्व लक्ष्य 35,000 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की उपलब्धि से 17.5 प्रतिशत अधिक है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

बयान में कहा गया है कि परिचालन लाभ मार्जिन लक्ष्‍य 28 प्रतिशत निर्धारित किया गया है जो पिछले वर्ष 23.23 प्रतिशत रहा था। इसी प्रकार, पीएटी (कर बाद लाभ) औसत नेटवर्थ के प्रतिशत के रूप में 17 प्रतिशत निर्धारित किया गया है जबकि पिछले वर्ष 14.05 प्रतिशत हासिल किया गया था।

इन लक्ष्यों को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आरईसी के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव कुमार गुप्‍ता और पीएफसी के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रविंदर सिंह ढिल्लों ने हस्‍ताक्षर किए।

यह भी पढ़े | गूगल ने चुनिंदा बाजारों में पिक्सल5 और पिक्सल 4ए 5जी किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

कंपनी ने कहा कि मौजूदा महामारी के बावजूद आरईसी को उत्‍कृष्‍ट श्रेणी में इन लक्ष्यों को पूरा करने का विश्‍वास है। आरईसी को राज्य बिजली वितरण कंपनियों के लिए ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ योजना से काफी बढ़ावा मिलने की उम्‍मीद है। इससे आरईसी इस वर्ष 45,000 करोड़ रुपये की ऋण सहायता उपलब्ध कराने की उम्‍मीद कर रहा है। इसके अलावा, बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भी वित्त पोषण उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इन परियोजनाओं के लिये ऋण मंजूरी पहली तिमाही में पिछले वर्ष की इसी अवधि में मंजूर सहायता से पार कर गयी है।

आरईसी को 2020-21 की पहली तिमाही में 1,839 करोड़ रुपये का लाभ हुआ जो अब तक का सर्वाधिक है। आलोच्य तिमाही में परिचालन से राजस्व 8,421 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\