देश की खबरें | शिवसेना के बागी विधायक गोवा हवाई अड्डे पहुंचे, रात्रि विश्राम के लिए होटल रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट का कारण बने शिवसेना के बागी विधायक बुधवार मुंबई वापस जाने के क्रम में गुवाहाटी से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर पहुंचे।

पणजी, 29 जून महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट का कारण बने शिवसेना के बागी विधायक बुधवार मुंबई वापस जाने के क्रम में गुवाहाटी से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर पहुंचे।

विधायक डाबोलिम हवाई अड्डे पर चार्टर्ड विमान के जरिये पहुंचे और विशेष बसों में सवार होकर पणजी के नजदीक डोना पाउला स्थित पंच सितारा होटल के लिए रवाना हो गए।

हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि विधायकों को लेकर विशेष विमान रात नौ बजकर 45 मिनट पर हवाई अड्डे पर उतरा।

सूत्रों ने बताया कि इन बागी विधायकों के शाम से ही पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी। इसलिए हवाई अड्डे और होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

उन्होंने बताया कि होटल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और लोगों और उनके वाहनों की होटल के गेट पर ही गहन जांच की जा रही है।

इससे पहले दिन में शिवसेना के बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे शिंदे ने गुवाहाटी से रवाना होने से पहले मां कामाख्या मंदिर में जाकर दर्शन किए थे। ये विधायक करीब एक हफ्ते से गुवाहाटी में डेरा डाले हुए थे।

शिंदे के करीबी सहयोगी ने बताया कि बागी विधायकों का समूह गोवा के होटल में रुकेगा और बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे मुंबई पहुंचेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त