देश की खबरें | अयोग्यता मामले पर सुनवाई के दौरान विद्रोही गुट ने बार-बार एक जैसे सवाल पूछे: शिवेसना (यूटीबी) नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अनिल देसाई ने बुधवार को दावा किया कि शिवसेना के बागी विधायकों की अयोग्यता से संबंधित कार्यवाही के दौरान दूसरे पक्ष ने उनकी पार्टी के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु से बार-बार एक ही तरह के सवाल पूछे।

मुंबई, 22 नवंबर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अनिल देसाई ने बुधवार को दावा किया कि शिवसेना के बागी विधायकों की अयोग्यता से संबंधित कार्यवाही के दौरान दूसरे पक्ष ने उनकी पार्टी के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु से बार-बार एक ही तरह के सवाल पूछे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के गुट के प्रवक्ता संजय शिरसाट ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रभु के जवाब संतोषजनक नहीं थे।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के समक्ष सुनवाई के दूसरे दिन वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी समेत बागी विधायकों के वकीलों ने प्रभु से जिरह की। जिरह बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।

देसाई ने बाद में पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट है कि बागी विधायकों की अयोग्यता पर निर्णय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 31 दिसंबर तक सुनाया जाना है।

उन्होंने कहा, “बार-बार एक तरह के सवाल पूछे गए। (प्रभु से) सटीक सवाल पूछे जाने चाहिए और जवाब भी सटीक होंगे।''

उन्होंने कहा, “हम इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि 31 दिसंबर तक निर्णय सुनाया जाना है।”

शिरसाट ने पत्रकारों से कहा कि प्रभु के जवाब “संतोषजनक नहीं” थे।

उन्होंने कहा, “वह इस बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे सके कि उन्होंने 20 और 21 जून, 2022 (जब शिवसेना के 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार गिरा दी थी) को कितने लोगों को व्हिप जारी किया था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू