जरुरी जानकारी | रीट्स, इनविट्स अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दिसंबर तक कर सकेंगे यूनिटधारकों की बैठक: सेबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रीट्स और इनविट्स के यूनिट धारकों के साथ वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये असाधारण बैठक करने की अनुमति 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। पहले यह सुविधा 30 सितंबर तक दी गयी थी।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रीट्स और इनविट्स के यूनिट धारकों के साथ वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये असाधारण बैठक करने की अनुमति 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। पहले यह सुविधा 30 सितंबर तक दी गयी थी।

सेबी ने कोविड-19 महामारी से उपजी परिस्थितियों को देखते हुए रीट और इनविट्स के लिए इस सुविधा को तीन महीने का विस्तार दिया है। इस संबंध में उद्योग प्रतिनिधियों ने सेबी से समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स (रीट्स) और इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट्स (इन्विट्स) दोनों ही बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में निवेश करने वाले कोष हैं।

सेबी ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘रीट्स और इनविट्स को यूनिट धारकों की वीडियो कॉन्फ्रेंस या अन्य ऑडियो-वीडियो माध्यम से असाधारण बैठक करने की सुविधा 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गयी है।’’

यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

सेबी ने कहा कि बैठक की रिकॉर्डिंग को इनविट्स के निवेश प्रबंधक या रीट्स के प्रबंधक द्वारा सुरक्षित रखा जाएगा। बैठक की समाप्ति के बाद दोनों को जल्द से जल्द इसके वीडियो को अपने वेबसाइट पर अपलोड भी करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\