देश की खबरें | बस और ट्रेलर की टक्कर में सगी बहनों की मौत; 23 अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर ग्रामीण के आंधी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक पर्यटक बस और ट्रेलर की टक्कर में बस में सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जयपुर, चार सितंबर जयपुर ग्रामीण के आंधी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक पर्यटक बस और ट्रेलर की टक्कर में बस में सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
थानाधिकारी हरदयाल ने बताया कि खाटू श्याम मंदिर से उज्जैन जा रही पर्यटक बस की आंधी पुलिया के पास एक ट्रेलर से हुई टक्कर में बस में सवार दो सगी बहनों छवि पालीवाल (12) और कृति पालीवाल (8) की मौत हो गई जबकि 23 अन्य यात्री घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों में दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि पर्यटक बस में सवार सभी लोग प्रतापगढ़ जिले के धारियावाद से एक ही परिवार के थे और खाटू श्याम जी मंदिर से दर्शन कर उज्जैन जा रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस संबंध में ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2023 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

