देश की खबरें | सगी बहनों ने नदी में कूदकर की खुदकुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र में दो सगी बहनों ने सोमवार को बिसुही नदी में कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली।

गोंडा, 19 अगस्त उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र में दो सगी बहनों ने सोमवार को बिसुही नदी में कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मनकापुर थाना क्षेत्र के तामापार गांव निवासी सुरेश की बेटियों सुनीता (19) और पुनीता (17) सुबह घर से निकलीं और गांव के पास से गुजरने वाली बिसुही नदी में कूद गईं।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया।

शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पिता सुरेश कुमार के मुताबिक, सोमवार सुबह घर से निकलते वक्त उनकी बेटियों ने कहा था कि वे घर छोड़कर जा रही हैं और उनसे कभी नहीं मिलेंगी।

सुरेश ने कहा कि उन्होंने उस समय बेटियों की बात को बहुत गंभीरता से नहीं लिया और दूसरे काम में लग गए।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक उनके घर न लौटने पर जब खोज शुरू की गई, तो ग्रामीणों ने उनके गांव से करीब 500 मीटर दूर बिसुही नदी की तरफ जाने की जानकारी दी।

सुरेश ने कहा दोनों बहनों ने अपने दुपट्टे से एक-दूसरे को बांध रखा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी