रीयाल मैड्रिड ने व्यक्तिगत अभ्यास शुरू किया

कोरोना वायरस महामारी के कारण स्पेनिश लीग स्थगित किये जाने के दो महीने बाद खिलाड़ी मैदान पर लौटे हैं ।

अधिकांश क्लबों ने व्यक्तिगत अभ्यास सत्र शुरू कर दिये हैं । बार्सीलोना ने शुक्रवार को और एटलेटिको मैड्रिड ने शनिवार को अभ्यास शुरू किया ।

सभी खिलाड़ियों की कोरोना वायरस जांच के बाद ही अभ्यास की अनुमति दी गई ।

लीग ने बताया कि पहले और दूसरे डिविजन के क्लबों के पांच खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गए जबकि तीन स्टाफ सदस्य भी पॉजिटिव निकले ।

स्पेनिश लीग के प्रमुख जेवियर तेबास को 12 जून से लीग शुरू होने की उम्मीद है ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)