एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | रीयाल मैड्रिड ने वेलेंसिया को 3-0 से हराकर बार्सिलोना के साथ खिताबी जंग बरकरार रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रीयाल मैड्रिड अपने घरेलू मैदान पर दर्ज की गयी इस जीत से बार्सिलोना से अब केवल दो अंक पीछे रह गया है। बार्सिलोना ने मंगलवार को लीगानेस को 2-0 से हराया था जो उसकी वापसी के बाद दूसरी जीत है। कोरोना वायरस महामारी के कारण लीग लगभग तीन महीने तक ठप्प रही थी।

खेल की खबरें | रीयाल मैड्रिड ने वेलेंसिया को 3-0 से हराकर बार्सिलोना के साथ खिताबी जंग बरकरार रखी

रीयाल मैड्रिड अपने घरेलू मैदान पर दर्ज की गयी इस जीत से बार्सिलोना से अब केवल दो अंक पीछे रह गया है। बार्सिलोना ने मंगलवार को लीगानेस को 2-0 से हराया था जो उसकी वापसी के बाद दूसरी जीत है। कोरोना वायरस महामारी के कारण लीग लगभग तीन महीने तक ठप्प रही थी।

पहले हाफ में मैड्रिड की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी लेकिन दूसरे हाफ में उसने जल्द ही खेल पर नियंत्रण बना दिया। पहले हाफ में वेलेंसिया ने गोल कर दिया था लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद यह गोल अमान्य करार दिया गया।

यह भी पढ़े | IPL Update: आईपीएल में चीनी स्पॉन्सरशिप से भारतीय अर्थव्यवस्था को हुआ फायदा- अरूण धूमल.

बेंजेमा ने 61वें मिनट में एडेन हेजार्ड के पास पर अपना पहला गोल किया। पिछले साल घुटने की चोट से जूझने के बाद पहली बार खेल रहे मार्को एसेन्सिया ने 74वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर कदम रखा और 30 सेकेंड के अंदर गोल भी दाग दिया। बेंजेमा ने 86वें मिनट में अपना दूसरा और टीम की तरफ से तीसरा गोल किया।

इस बीच रीयाल सोसिडैड को एल्वेस के हाथों को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह फिर से चौथा स्थान हासिल करने में नाकाम रहा। एल्वेस की तरफ से बोर्जा सेंज ने 56वें मिनट में जबकि मार्टिन आगुरगाबिरिया ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में गोल किया।

यह भी पढ़े | 18 जून 1983: कपिल देव ने कहा-175 रन की पारी ने टीम में जगाया था आत्मविश्वास.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2020 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).