एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | रीयाल मैड्रिड ने बेटिस को 1-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैच का एकमात्र गोल डेनी कार्वाजल ने 61वें मिनट में किया। विनिसियस जूनियर ने शानदार मूव बनाते हुए गेंद को करीम बेनजेमा की ओर बढ़ाया। बेनजेमा ने कार्वाजल को पास दिया जिन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

खेल की खबरें | रीयाल मैड्रिड ने बेटिस को 1-0 से हराया

मैच का एकमात्र गोल डेनी कार्वाजल ने 61वें मिनट में किया। विनिसियस जूनियर ने शानदार मूव बनाते हुए गेंद को करीम बेनजेमा की ओर बढ़ाया। बेनजेमा ने कार्वाजल को पास दिया जिन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

मंगलवार रात खिलाड़ियों के ट्रांस्फर की समय सीमा खत्म होने से पहले यह मैड्रिड का आखिरी मैच था।

पेरिस सेंट जर्मेन ने इस हफ्ते स्वीकार किया था कि उसने काइलान एमबापे से अनुबंध की मैड्रिड की पेशकश को ठुकरा दिया है।

फ्रांस के क्लब ने हालांकि कहा है कि वह अब भी एमबापे के ट्रांस्फर पर बात करने के लिए तैयार है।

अन्य मुकाबलों में सेविला ने एल्शे से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि एथलेटिक बिलबाओ ने सेल्टा विगो को 1-0 से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की।

रीयाल सोसिदाद ने लेवांटे को 1-0 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2021 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).