देश की खबरें | रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामला : एम्मार इंडिया लिमिटेड के अधिकारी दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को एम्मार इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो जून रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को एम्मार इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
ईओडब्ल्यू के एक सूत्र ने कहा, ‘‘एम्मार का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों ईओडब्ल्यू अधिकारियों के समक्ष पेश हुए और मांगी गई जानकारी साझा की। उन्होंने जांच में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।’’
ईओडब्ल्यू ने दुबई स्थित एम्मार प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक मोहम्मद अली अलब्बर की व्यक्तिगत पेशी के लिए नोटिस जारी किया था।
सूत्रों ने कहा कि अलब्बर के प्रतिनिधि उनकी ओर से पेश हुए, जिसे ईओडब्ल्यू ने संतोषजनक पाया।
एम्मार इंडिया लिमिटेड दुबई की एम्मार प्रॉपर्टीज की भारतीय सहायक कंपनी है।
ईओडब्ल्यू ने 26 मई को समन जारी कर अलब्बर और एम्मार इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों को गुरुग्राम में अपनी आवासीय परियोजना ‘पाम गार्डन’ में कथित धोखाधड़ी मामले में दो जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा था।
पिछले साल 30 जनवरी को घर खरीदार मनीष कुमार पाटनी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद ईओडब्ल्यू ने मामले की जांच शुरू की।
प्राथमिकी के अनुसार, पाटनी ने आरोप लगाया कि एम्मार इंडिया लिमिटेड ने अपनी ‘पाम गार्डन’ परियोजना में खरीदारों को अपार्टमेंट बेचने में जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात किया।
वहीं, जब ‘पीटीआई-’ ने नोटिस के संबंध में एम्मार इंडिया के एक प्रतिनिधि से सपंर्क किया, तब उसके प्रवक्ता ने कहा था कि यह मामला कुछ घर खरीदारों द्वारा उन बैंकों के खिलाफ दायर दीवानी मामले से संबंधित है, जिनसे उन्होंने लगभग एक करोड़ रुपये की संपत्तियों के लिए ऋण लिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)