विदेश की खबरें | जरूरत पड़ी तो 1,000 साल जेल में बिताने को तैयार : इमरान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने देश के लिए 1,000 साल तक जेल में रहने को तैयार हैं। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 18 अगस्त पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने देश के लिए 1,000 साल तक जेल में रहने को तैयार हैं। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

एक सत्र अदालत ने इमरान (70) को सरकारी उपहारों (तोशखाना) की बिक्री से हुई आमदनी को छिपाने के लिए पांच अगस्त को तीन साल जेल की सजा सुनाई थी। वह फिलहाल पंजाब प्रांत की अटक जेल में कैद हैं।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक और न्यायमूर्ति तारिक महमूद जहांगीरी की खंडपीठ 22 अगस्त को इमरान की याचिका पर सुनवाई करेगी।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान की कानूनी टीम के सदस्य उमियार नियाज़ी ने खान से अटक जेल में मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है, हालांकि उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी।

वकील ने कहा, "उन्हें (इमरान को) आज एक आईना और शेविंग किट दी गई।’’

नियाजी ने दावा किया कि छह लोगों की टीम में से केवल उन्हें ही पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति दी गई।

उन्होंने अदालत का आदेश होने के बावजूद कानूनी टीम को पूर्व प्रधानमंत्री से नहीं मिलने देने के लिए "जेलर के आचरण" के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​याचिका दायर करने का इरादा जताया।

नियाजी ने खान के हवाले से कहा, ‘‘मुझे सुविधाएं नहीं दिए जाने की (जेल में) परवाह नहीं है। अगर मुझे 1,000 साल तक भी जेल में रखा गया, तो कोई फर्क नहीं पड़ता और मैं इसके लिए तैयार हूं, क्योंकि आजादी के लिए (किसी न किसी को) बलिदान देना पड़ता है।''

पिछले साल अप्रैल में सत्ता से अपदस्थ किए जाने के बाद खान देश भर में 140 से अधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ आतंकवाद, हिंसा, ईशनिंदा, भ्रष्टाचार और हत्या जैसे संगीन आरोप हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी