विदेश की खबरें | भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में 20,000 पौंड की पुरस्कार राशि फिर से जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी लंदन में लगभग 17 साल पहले भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर आठ लोगों द्वारा हमला किए जाने और बाद में पीड़ित की मौत की जांच के मामले से संबंधित सूचना देने वाले को बीस हजार पौंड देने के पुरस्कार को स्कॉटलैंड यार्ड के जांचकर्ताओं ने पुनः जारी किया है।
लंदन, दो जुलाई पश्चिमी लंदन में लगभग 17 साल पहले भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर आठ लोगों द्वारा हमला किए जाने और बाद में पीड़ित की मौत की जांच के मामले से संबंधित सूचना देने वाले को बीस हजार पौंड देने के पुरस्कार को स्कॉटलैंड यार्ड के जांचकर्ताओं ने पुनः जारी किया है।
राजेश ‘राज’ वर्मा पर एक्टन पार्क में अगस्त 2003 में हमला किया गया था जिसके बाद 42 वर्षीय पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़े | भारत के खिलाफ आक्रामक रवैया चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का असली चेहरा: व्हाइट हाउस.
हालांकि वर्मा के सिर पर धारदार हथियार से हमला होने के चलते उनके मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंची थी जिसके कारण उन्हें कई सालों तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा और हमले के 15 साल बाद मई 2018 में वर्मा की मौत हो गई।
वर्मा की मौत के बाद इस वर्ष मार्च में मेट्रोपोलिटन पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू की और बृहस्पतिवार को उस क्षेत्र में जाकर मामले के संबंध में लोगों से जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य से पर्चे बांटे।
यह भी पढ़े | हांगकांग के बाहर भी 'लागू' चीन का नया कानून.
मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर विकी टनस्टाल ने कहा, “राज पर कुछ लोगों ने आक्रामक हमला किया था जिसमें से एक ने राज के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया था जो घटनास्थल से पाया गया था।”
उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि अपने किसी दोस्त और एक अन्य व्यक्ति के बीच विवाद में हस्तक्षेप करने के बाद राज पर हमला हुआ था। संदिग्ध हमलावर एक्टन क्षेत्र के स्थानीय व्यक्ति हो सकते हैं और संभव है कि वह अब भी वहां रह रहे हों या उनका कोई संपर्क हो। सभी आरोपियों की पहचान पूर्वी अफ्रीकी जैसा दिखने वाला बताई गई थी।”
सन 2003 में पुलिस ने जांच की थी लेकिन किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
टनस्टाल ने कहा, “यह चौंका देने वाला अपराध है और मुझे कोई शक नहीं कि इसके बारे में खूब चर्चा हुई होगी। राज के हत्यारे की पहचान करने के लिए मैं आपकी सहायता चाहती हूं इसीलिए हमने अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले को 20,000 पौंड का पुरस्कार देने की घोषणा की है। राज के परिवार को इंसाफ नहीं मिला है और हम हत्या के इस मामले को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

