जरुरी जानकारी | आरडीआईएफ, हेटेरो भारत में स्पुतनिक वी वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक तैयार करने पर सहमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) और दवा कंपनी हेटेरो भारत में हर साल स्पुतनिक वी वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक तैयार करने पर सहमत हो गए हैं। रूस के सावरेन वेल्थ फंड ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) और दवा कंपनी हेटेरो भारत में हर साल स्पुतनिक वी वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक तैयार करने पर सहमत हो गए हैं। रूस के सावरेन वेल्थ फंड ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि कोरोना वायरस की संभावित वैक्सीन स्पुतनिक वी का उत्पादन 2021 में शुरू करने का इरादा है।

यह भी पढ़े | Mobile Number Linked To Aadhar Card: ऐसे पता करें आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक.

इस समय इस वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण बेलारूस, यूएई, वेनेजुएला और अन्य देशों में चल रहा है। आरडीआईएफ ने कहा कि भारत में दूसरे चरण और तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है।

घरेलू दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और आरडीआईएफ को भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) से भारत में स्पुतनिक वी वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति मिली थी।

यह भी पढ़े | Is it normal to bleed after sex? क्या सेक्स के बाद ब्लीडिंग सामान्य है? जानें इससे जुड़ी कुछ जरुरी बातें.

स्पुतनिक वी वैक्सीन की 1.2 अरब से अधिक खुराक के लिए 50 से अधिक देशों ने अनुरोध किया है। आरडीआईएफ ने कहा कि वैश्विक बाजार के लिए वैक्सीन का उत्पादन भारत, ब्राजील, चीन, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों में आरडीआईएफ के साझेदारों द्वारा किया जाएगा।

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के सीईओ किरिल दिमित्रिग ने कहा, ‘‘हमें आरडीआईएफ और हेटेरो के बीच समझौते की घोषणा करते हुए खुशी है कि इससे भारत में सुरक्षित और अत्यधिक प्रभावी स्पुतनिक वी वैक्सीन के उत्पादन का रास्ता साफ होगा।’’

आरडीआईएफ ने मंगलवार को कहा था कि स्पुतनिक वी कोविड-19 वैक्सीन का असर 95 प्रतिशत से अधिक है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए एक खुराक की कीमत 10 अमेरिकी डॉलर (लगभग 740 रुपये) से कम होगी।

हेटेरो लैब्स के अंतरराष्ट्रीय विपणन निदेशक बी मुरली कृष्ण रेड्डी ने कहा कि कंपनी स्पुतनिक वी वैक्सीन के लिए विनिर्माण साझेदार बनकर खुश है और वह परीक्षण परिणामों का इंतजार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO