जरुरी जानकारी | आरबीआई ने बैंकों, एनबीएफसी से डिजिटल ऋण से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डिजिटल ऋण को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को बैंकों, एनबीएफसी और डिजिटल ऋण मंचों से कहा कि वे अपनी वेबसाइटों पर इस बारे में ग्राहकों को पूरी जानकारी दें।

मुंबई, 24 जून डिजिटल ऋण को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को बैंकों, एनबीएफसी और डिजिटल ऋण मंचों से कहा कि वे अपनी वेबसाइटों पर इस बारे में ग्राहकों को पूरी जानकारी दें।

यह निर्देश कई शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जारी किया गया है। इन शिकायतों में कहा गया था कि ऋण मंचों द्वारा अत्यधिक ब्याज लेने और वसूली के कठोर तरीकों को अपनाने और अन्य उत्पीड़न की बात कही गई थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: रक्षा पेंशन से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, खर्च होता है बजट का बड़ा हिस्सा.

बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) से कहा गया है कि वे अपनी वेबसाइटों अपने एजेंटों के नाम का खुलासा करें। इसके अलावा डिजिटल ऋण मंचों से कहा गया है कि वे अपनी वेबसाइट पर बताएं कि वे किसी बैंक या एनबीएफसी की तरफ से कर्ज दे रहे हैं।

आरबीआई ने अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों और एनबीएफसी से कहा, ‘‘बैंकों/ एनबीएफसी द्वारा किसी भी गतिविधि की आउटसोर्सिंग उनके दायित्वों को कम नहीं करती है, क्योंकि नियामक निर्देशों के पालन की जिम्मेदारी पूरी तरह उनकी होती है।’’

यह भी पढ़े | पंजाब की एलीट फोर्स को प्रशिक्षित करेंगे पूर्व-सेना अधिकारी गौतम गांगुली.

आरबीआई ने आगे कहा कि कर्ज की मंजूरी मिलने के तुरंत बाद कर्ज लेने वाले को बैंक या एनबीएफसी के लेटरहेड पर एक पत्र जारी करना चाहिए।

इन दिशानिर्देशों को जारी करते हुए आरबीआई ने कहा कि अक्सर डिजिटल ऋण मंच अपने बैंक/ एनबीएफसी के नाम का खुलासा किए बिना खुद को उधार देने वाला बताते हैं, जिसके चलते ग्राहक नियामक के तहत उपलब्ध मंचों का इस्तेमाल कर अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाता है

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड