देश की खबरें | रविदास मंदिर नहीं तोड़ा गया : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदाई कृष्णाराज ने मंगलवार को जिले में चल रही अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत संत कवि रविदास का मंदिर तोड़े जाने की खबरों का खंडन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, एक सितंबर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदाई कृष्णाराज ने मंगलवार को जिले में चल रही अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत संत कवि रविदास का मंदिर तोड़े जाने की खबरों का खंडन किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में स्थित उक्त मदिर को नहीं ढहाया गया है।’’

यह भी पढ़े | Maharashtra COVID-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 15,765 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 8 लाख के पार.

हालांकि, जिला प्रशासन ने मंदिर के अधिकारियों को एक नोटिस दिया है जिसमें उनसे मंदिर को अन्यत्र शिफ्ट करने को कहा गया है।

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को दिन में हरिद्वार जिले में अतिक्रमण रोधी अभियान के नाम पर मंदिर को ढहाए जाने की कथित खबरों का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की निंदा की थी और मांग की थी कि प्रशासन को गुरु रविदास के अनुयायियों से बात करके इस संबंध में कोई रास्ता निकालना चाहिए।

यह भी पढ़े | Ganesh Visarjan 2020: गणपति विसर्जन पर सीएम उद्धव ठाकरे ने परिवार के साथ वर्षा बंगले पर गणेश भगवान की पूजा की.

भक्ति आंदोलन से जुडे संत कवि रविदास के अनुयायियों में बडी तादाद दलितों की भी है।

लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि मंदिर को ढहाने के लिए एक टीम मौके पर गयी थी लेकिन संत रविदास के अनुयायियों के भारी विरोध के कारण वह ऐसा नहीं कर पायी।

गुप्ता ने कहा कि हरिद्वार जिला प्रशासन ने मंदिर की प्रबंध समिति को मंदिर कहीं अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए चार दिन का समय दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट