एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रवीना टंडन ने 'अक्स' के 24 साल पूरे होने पर इसकी तस्वीरें साझा कीं, शानदार फिल्म बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अक्स' के 24 साल पूरे होने पर रविवार को इसकी पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए इसे ‘‘शानदार फिल्म’’ बताया।

देश की खबरें | रवीना टंडन ने 'अक्स' के 24 साल पूरे होने पर इसकी तस्वीरें साझा कीं, शानदार फिल्म बताया

नयी दिल्ली, 13 जुलाई अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अक्स' के 24 साल पूरे होने पर रविवार को इसकी पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए इसे ‘‘शानदार फिल्म’’ बताया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘इस शानदार फिल्म के 24 साल पूरे हए।’’

राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म 13 जुलाई 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हालांकि, यह फिल्म रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रही, लेकिन बाद में दर्शकों द्वारा सराही गई।

'अक्स' की कहानी एक पुलिस अधिकारी मनु वर्मा (बच्चन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश के रक्षा मंत्री की हत्या की जांच करता है। इसी दौरान, वह एक आतंकवादी राघवन (बाजपेयी) की साजिश का खुलासा करता है।

फिल्म में रवीना ने नीता का किरदार निभाया था। इसमें अन्य मुख्य कलाकार नंदिता दास, के. के. रैना और तन्वी आज़मी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).