देश की खबरें | आदित्यनाथ के बारे में पुराने बयान को लेकर राउत ने किया ठाकरे का बचाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जूते पहनकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिये योगी आदित्यनाथ के बारे में जो टिप्पणी की थी, उसपर अब विवाद खड़ा किया जा रहा है।

मुंबई, 26 अगस्त शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जूते पहनकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिये योगी आदित्यनाथ के बारे में जो टिप्पणी की थी, उसपर अब विवाद खड़ा किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि ठाकरे ने अतीत में कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चप्पल से मारा जाना चाहिए।

राणे के आरोप के बारे में पूछे जाने पर राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''टिप्पणी कुछ साल पहले की गई थी क्योंकि योगी आदित्यनाथ ने (एक समारोह में) महाराज को जूते पहनकर माला पहनाई थी। यह महाराष्ट्र की संस्कृति के अनुरूप नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''अगर भाजपा को लगता है कि महान शासक का अपमान करना ठीक है .... तो क्या यह ठीक है?''

राउत ने कहा, ''क्या इतने साल बीजेपी सो रही थी? क्या वे नहीं जानते कि लोगों का सम्मान कैसे किया जाता है?''

इस हफ्ते की शुरुआत में, राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्हें मंगलवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि से गिरफ्तार किया गया था और बाद में रायगढ़ में महाड़ स्थित अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

उनके इस बयान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में विरोध हुआ था। मंगलवार को मुंबई में उनके आवास के पास शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ भी गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी