खेल की खबरें | रउफ के पांच विकेट से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 142 रन से रौंदा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर पाकिस्तान की टीम 47.1 ओवर में 201 रन पर आउट हो गयी। पाकिस्तान ने इसके बाद महज 19.2 ओवर में अफगानिस्तान की पूरी टीम को 59 रन पर पवेलियन भेज दिया।
बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर पाकिस्तान की टीम 47.1 ओवर में 201 रन पर आउट हो गयी। पाकिस्तान ने इसके बाद महज 19.2 ओवर में अफगानिस्तान की पूरी टीम को 59 रन पर पवेलियन भेज दिया।
अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज (18) और अजमतुल्ला ओमरजई (16) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके। ओमरजई स्पिनर उस्मान मीर की गेंद सिर पर लगाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए।
शाहीन शाह अफरीदी (नौ रन पर दो विकेट) और नसीम शाह (12 रन पर एक विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान ने चार रन पर ही अफगानिस्तान के तीन विकेट चटका लिये थे । अफगानिस्तान की टीम इसके बाद उबरने विफल रही।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (94 गेंद में 61 रन) ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतकीय पारी खेल टीम को चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की। इफ्तिखार अहमद (30) और शादाब खान (39) ने भी बल्ले से उपयोगी योगदान दिया।
अफगानिस्तान के स्पिनरों की तिकड़ी ने सात विकेट झटके। इसमें मुजीब उर रहमान ने तीन जबकि राशिद खान और मोहम्मद नबी ने दो-दो सफलता हासिल की।
श्रृंखला का दूसरा मैच इसी स्थल पर गुरुवार को खेला जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2023 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

