ई-कूपन धारकों को बृहस्पतिवार शाम तक राशन आपूर्ति की जाए: अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने एक विधि छात्र की जनहित याचिका पर निर्देश जारी किया। याचिका में आरोप लगाया गया कि राष्ट्रीय राजधानी में हजारों जरूरतमंदों को दिल्ली सरकार द्वारा ई-कूपन जारी किये जाने के बावजूद सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन नहीं मिल रहा है।

जमात

नयी दिल्ली, 20 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को आप सरकार को निर्देश दिया कि ई-कूपन होने के बावजूद जिन लोगों को राशन नहीं मिला है, उन्हें बृहस्पतिवार शाम तक राशन दिया जाए।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने एक विधि छात्र की जनहित याचिका पर निर्देश जारी किया। याचिका में आरोप लगाया गया कि राष्ट्रीय राजधानी में हजारों जरूरतमंदों को दिल्ली सरकार द्वारा ई-कूपन जारी किये जाने के बावजूद सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन नहीं मिल रहा है।

छात्र की तरफ से पक्ष रख रहे वकील कमलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पीठ ने राशन देने के लिए एक सप्ताह का समय देने के दिल्ली सरकार के अनुरोध को खारिज कर दिया और बृहस्पतिवार शाम तक आपूर्ति करने का निर्देश दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई सुनवाई में उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता को यह स्वतंत्रता भी दी कि सरकार द्वारा निर्देश का पालन नहीं करने पर वह नये सिरे से याचिका दाखिल कर सकते हैं।

मामले में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से पेश हुए वकील मनोज ने इस बात की पुष्टि की कि बृहस्पतिवार शाम तक राशन मुहैया कराने के लिए निर्देश जारी हुआ है।

विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\