देश की खबरें | राठौड़ कैबिनेट बैठक में शामिल हुए, युवती की मौत के मामले से जुड़ा था उनका नाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता संजय राठौड़ बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। पिछले दिनों पुणे में एक युवती की मौत के मामले से राठौड़ का नाम जुड़ा था।

मुंबई, 24 फरवरी महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता संजय राठौड़ बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। पिछले दिनों पुणे में एक युवती की मौत के मामले से राठौड़ का नाम जुड़ा था।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने यहां सहयाद्री अतिथि गृह में बैठक के बाद उसमें राठौड़ के शामिल होने की जानकारी दी।

अपने खिलाफ आरोप लगने के बाद वन मंत्री राठौड़ कथित तौर पर कुछ दिन परिदृश्य से गायब रहे। इसके बाद वह मंगलवार को विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले में पोहरादेवी मंदिर जाते हुए नजर आए।

राठौड़ जब मंदिर गए थे तब कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते हुए कई लोग मंदिर के पास जमा हो गए।

मलिक ने बताया, ‘‘माननीय मंत्री संजय राठौड़ जी कैबिनेट बैठक में मौजूद थे। वह कई दिनों बाद आए।’’

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते हुए मंदिर के पास भीड़-भाड़ करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार द्वारा जतायी गयी नाराजगी के बारे में पूछे गए सवाल पर मलिक ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है।

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट और राज्य में विपक्षी भाजपा ने आरोप लगाया था कि 23 वर्षीय युवती की मौत के मामले में कथित तौर पर राठौड़ का नाम जुड़ा है।

आठ फरवरी को पुणे के हड़पसर इलाके में एक इमारत से गिरने के बाद युवती की मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\