एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश के 15 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 15 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण की पुष्टि की दर राष्ट्रीय औसत 5.79 प्रतिशत से कम है और बिहार में सबसे कम पुष्टि दर 1.44 प्रतिशत है।

देश की खबरें | देश के 15 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ जनवरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 15 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण की पुष्टि की दर राष्ट्रीय औसत 5.79 प्रतिशत से कम है और बिहार में सबसे कम पुष्टि दर 1.44 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने आज दोपहर में जारी एक बयान में कहा कि देश में अब तक कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुल 18 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है और पिछले 24 घंटे में ही नौ लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में प्रति दस लाख आबादी पर जांच (टीपीएम) आज 1,30,618.3 है।

उसने कहा, ‘‘जांच के बुनियादी ढांचे में वृद्धि के साथ, टीपीएम में भी तेजी से वृद्धि हुई है।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 15 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण की पुष्टि की दर राष्ट्रीय औसत 5.79 प्रतिशत से कम है और बिहार में सबसे कम पुष्टि दर 1.44 प्रतिशत है।

इन 15 राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, झारखंड, गुजरात, दमन और दीव, असम, पंजाब, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, मेघालय और जम्मू- कश्मीर शामिल हैं।

मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘‘जांच अवसंरचना में देशव्यापी स्‍तर पर की गयी प्रगति के विस्तार ने जांच संख्या में हुई वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 1,201 सरकारी प्रयोगशालाओं और 1,115 निजी प्रयोगशालाओं सहित देश में 2,316 जांच प्रयोगशालाओं के साथ, दैनिक जांच क्षमता में पर्याप्त वृद्धि हुई है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत ने कोविड-19 की कुल जांच संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज की है। आज कुल जांच की संख्या ने 18 करोड़ (18,02,53,315) के आंकड़े को पार कर लिया। पिछले 24 घंटों में 9,16,951 जांच की गई हैं।’’

उसने कहा कि निरंतर आधार पर की जा रही व्यापक जांच के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्‍तर पर संक्रमण की पुष्टि दर में कमी आई है।

मंत्रालय ने कहा कि आज राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण में पुष्टि की दर 5.79 प्रतिशत है। पिछले पांच महीनों के अंतराल में यह 8.93 प्रतिशत से घटकर 5.79 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि 22 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख जनसंख्या पर बेहतर जांच दर्ज की गई है।

उसने कहा, ‘‘13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय आंकड़ों की तुलना में प्रति दस लाख जनसंख्या पर कम जांच हुई है और इन क्षेत्रों में अधिक जांच किए जाने की आवश्यकता है।’’

मंत्रालय ने कहा कि देश भर में निर्बाध और सुचारू रूप से टीकाकरण की सभी तैयारियों की तत्‍परता को सुनिश्चित करने के लिए तीसरे व्‍यापक देशव्यापी पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।

उसने कहा कि इसके तहत 33 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 615 जिलों के 4,895 सत्र स्थलों को शामिल किया गया।

मंत्रालय के अनुसार शनिवार को देश में कुल 1,00,56,651 संक्रमित रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं। स्‍वस्‍थ हुए रोगियों की दर में सुधार हुआ है और यह 96.41 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्‍वस्‍थ और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के बीच अंतराल निरंतर बढ़ रहा है और वर्तमान में यह 98,32,461 है।

वैभव नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).