खेल की खबरें | रसूली, सैफी को अफगानिस्तान टी20 विश्व कप टीम में मिली जगह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बल्लेबाज दारवेश रसूली और तेज गेंदबाज सलीम साफी को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए  गुरुवार को अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया।

काबुल, 15 सितंबर बल्लेबाज दारवेश रसूली और तेज गेंदबाज सलीम साफी को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए  गुरुवार को अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का यह आयोजन 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक होगा।

हाल ही में हुए एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान टीम का हिस्सा रहे 17 खिलाड़ियों में से समीउल्लाह शिनवारी, हशमतुल्लाह शाहिदी, अफसर जजई, करीम जनत और नूर अहमद को मुख्य टीम में जगह नहीं दी गयी।

चोट से उबरने के बाद रसूली की टीम में वापसी हुई है।  लेग स्पिन हरफनमौला कैस अहमद और साफी भी अंतिम 15 की टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

जजई, शराफुद्दीन अशरफ, रहमत शाह और गुलबदीन नायब  रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया जायेंगे।

टीम की अगुवाई अनुभवी मोहम्मद नबी करेंगे।

मुख्य चयनकर्ता नूर मलिकजई ने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वैश्विक प्रतियोगिता के लिए टीम को आंकने के मकसद से एशिया कप एक बहुत अच्छा अवसर था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ रसूली अंगूली की चोट से उबर गये है  और उन्होंने शापेजा क्रिकेट लीग 2022 टी0 प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह बनायी है। ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियां तेज गेंदबाजी के अनुकूल हैं, इसलिए हमने टीम में सलीम साफी को शामिल किया है।’’

टीम :

मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान (उप-कप्तान), रहमानुल्ला गुरबाज, अजमतुल्लाह ओमरजई, दरवेश रसूली, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, कैस अहमद, राशिद खान, सलीम साफी और उस्मान गनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड