देश की खबरें | भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि: राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और पार्टी के कार्यकर्ता देश में लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पण भाव से काम करते हैं।

जयपुर, 29 जनवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और पार्टी के कार्यकर्ता देश में लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पण भाव से काम करते हैं।

शर्मा बुधवार को यहां नरसिंहपुरा में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र की परम्परा का निर्वहन निरंतर रूप से जारी है और इसी दिशा में संगठन के चुनाव संपादित किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और डॉ. भीमराव आंबेडकर के समाज के अंतिम व्यक्ति के उदय के संकल्प के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास की भावना के साथ कार्यकर्ताओं एवं आमजन के सुझावों के आधार पर जुलाई में बजट घोषणाएं की।”

शर्मा ने कहा कि राज्य में पहली बार 99 प्रतिशत बजट घोषणाओं में जमीन आवंटन एवं 90 प्रतिशत घोषणाओं की वित्तीय स्वीकृति छह महीने में ही पूरी कर ली गई।

एक बयान के अनुसार, शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों, महिलाओं व युवाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका