खेल की खबरें | चोट से उबर रहे राशिद को भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान को भारत के खिलाफ 11 जनवरी से मोहाली में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 19 सदस्यीय अफगानिस्तान टीम में शामिल किया गया है।
काबुल, छह जनवरी अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान को भारत के खिलाफ 11 जनवरी से मोहाली में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 19 सदस्यीय अफगानिस्तान टीम में शामिल किया गया है।
इस टीम का नेतृत्व युवा इब्राहिम जादरान करेंगे। देश के नियमित टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान राशिद के टीम में होने के बावजूद मैदान पर उतरने की संभावना कम है। वह हाल ही में हुई पीठ की सर्जरी से उबर रहे हैं।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यूएई के खिलाफ हाल ही में आयोजित तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान टीम से बाहर रहे मुजीब उर रहमान टीम में वापस आ गए हैं।
यूएई के खिलाफ रिजर्व का हिस्सा रहे इकराम अलीखिल को बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मुख्य टीम में शामिल किया गया है।
शारजाह में यूएई के खिलाफ अफगानिस्तान को 2-1 से श्रृंखला जीतने के दौरान टीम की अगुवाई करने वाले जादरान भारत के खिलाफ इस भूमिका को जारी रखेंगे।
एसीबी (अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के अध्यक्ष मीरवाइज अशरफ ने कहा, ‘‘हमें तीन मैचों की श्रृंखला के लिए अपने पहले भारत दौरे पर आने की खुशी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम है और ‘अफगानअटलान’ को उनके खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में प्रतिस्पर्धा करते हुए देखना बहुत सुखद है।’’
अफगानिस्तान की टीम:
इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब, राशिद खान।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

