खेल की खबरें | राशिद ने अपने मरहूम माता पिता को समर्पित किया पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में पहली जीत दिलाने वाले लेग स्पिनर राशिद खान ने मैन आफ द मैच पुरस्कार अपने दिवंगत माता पिता को समर्पित किया ।

अबुधाबी, 29 दिसंबर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में पहली जीत दिलाने वाले लेग स्पिनर राशिद खान ने मैन आफ द मैच पुरस्कार अपने दिवंगत माता पिता को समर्पित किया ।

सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 162 रन बनाये । जवाब में दिल्ली की टीम 15 रन पीछे रह गई । राशिद ने फिरकी का जाल बुनते हुए चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिये ।

यह भी पढ़े | SRH vs DC, IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से दी शिकस्त.

मैन आफ द मैच पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ पिछला डेढ साल मेरे लिये काफी कठिन रहा । पहले मैने अपने पिता को खोया और तीन चार महीने पहले मां को । वह मेरी सबसे बड़ी प्रशंसक थी । यह पुरस्कार उन दोनों के नाम । जब भी मुझे कोई पुरस्कार मिलता तो वह सारी रात मुझसे बात करती थी।’’

उन्होंने कहा कि उन पर अच्छे प्रदर्शन का कोई दबाव नहीं था । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं यह दबाव कभी नहीं लेता कि मुझे अच्छा प्रदर्शन करना है । मैं शांतचित्त होकर खेलता हूं और अपने बेसिक्स दुरूस्त रखता हूं । कप्तान ने मुझ पर हमेशा भरोसा जताया है और अपने हिसाब से गेंदबाजी करने का मौका दिया है ।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों की चुनौती.

सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि विकेटों के बीच रनिंग में उनकी टीम ने बाजी मारी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मिशेल मार्श चोटिल हो गए तो गेंदबाजी में उनकी कमी पूरी करना जरूरी था । अभिषेक ने अच्छी गेंदबाजी की और हमने डैथ ओवरों की गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है । आज सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया ।’’

जॉनी बेयरस्टॉ के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करने वाले वार्नर ने कहा ,‘‘ हमारी विकेटों के बीच दौड़ भी अच्छी रही । जब चौके छक्के नहीं लग पा रहे थे तो हम इसी तरह दौड़कर रन ले रहे थे ।’’

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच को भांपने में सनराइजर्स उनसे बेहतर रही ।

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने पिच का अनुमान हमसे बेहतर लगाया और अच्छा प्रदर्शन किया । हमें लगा था कि ओस की भूमिका अहम होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं हालांकि इसका बहाना नहीं बनाया जा सकता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम मैदान के आकार का फायदा उठाकर तेजी से रन नहीं बना सके । अगली बार यहां ऐसी गलती नहीं करेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\