राज्यसभा सभापति को निष्पक्ष होना चाहिए, हमेशा सरकार का गुणगान नहीं करना चाहिए: कांग्रेस
कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उस बयान को लेकर सोमवार को उन पर पलटवार किया कि विदेश यात्रा पर जाते समय लोगों को अपना ‘‘राजनीतिक चश्मा’’ देश में छोड़ देना चाहिए।
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल : कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उस बयान को लेकर सोमवार को उन पर पलटवार किया कि विदेश यात्रा पर जाते समय लोगों को अपना ‘‘राजनीतिक चश्मा’’ देश में छोड़ देना चाहिए. कांग्रेस ने कहा कि राज्यसभा के सभापति को निष्पक्ष होना चाहिए और हमेशा सरकार का गुणगान नहीं करना चाहिए.
विश्व होम्योपैथी दिवस पर यहां आयोजित एक समारोह में धनखड़ ने कहा कि भारत 2047 में अपनी आजादी की शताब्दी की नींव रख रहा है, ऐसे में देश की गरिमा पर हमला करने की हर कोशिश को कुंद किया जाना चाहिए. यह भी पढ़ें : Bihar: नौकरी के लिए जमीन मामले में ईडी की जांच में आज शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
उपराष्ट्रपति की सलाह पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘पहले आप उनको यह सलाह दीजिए जिन्होंने इस प्रथा को 2015 में शुरू किया था. फिर प्रवचन दीजिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी बात, सभापति महोदय को निष्पक्ष होना चाहिए, हमेशा सरकार का गुणगान नहीं करना चाहिए.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

