देश की खबरें | रैपिडो से जुड़ा मामला: उच्चतम न्यायालय दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई को सहमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय दिल्ली सरकार की उस याचिका पर सुनवाई के लिए सोमवार को सहमत हो गया, जिसमें उसने उसके द्वारा ‘बाइक-टैक्सी एग्रीगेटर रैपिडो’ को जारी किए गए नोटिस पर रोक लगाए जाने और उसे अंतिम नीति अधिसूचित होने तक चलने देने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है।

नयी दिल्ली, पांच जून उच्चतम न्यायालय दिल्ली सरकार की उस याचिका पर सुनवाई के लिए सोमवार को सहमत हो गया, जिसमें उसने उसके द्वारा ‘बाइक-टैक्सी एग्रीगेटर रैपिडो’ को जारी किए गए नोटिस पर रोक लगाए जाने और उसे अंतिम नीति अधिसूचित होने तक चलने देने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है।

न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि वह याचिका पर सात जून को सुनवाई करेगी।

दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष वशिष्ठ ने कहा कि अंतिम नीति अधिसूचित होने तक उसके नोटिस पर रोक लगाने का उच्च न्यायालय का फैसला वस्तुतः रैपिडो की रिट याचिका को स्वीकार करने जैसा है।

पीठ ने कहा कि वह मामले पर बुधवार को सुनवाई करेगी।

गत 26 मई को उच्च न्यायालय ने रैपिडो की याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करते हुए कहा कि अंतिम नीति तक बाइक-टैक्सी एग्रीगेटर के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

याचिका में रैपिडो ने उस कानून को चुनौती दी है, जिसमें दोपहिया वाहनों को परिवहन वाहन के रूप में पंजीकृत करने से बाहर रखा गया है।

रैपिडो का परिचालन करने वाली वाली रोपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी याचिका में कहा है कि दिल्ली सरकार का आदेश बिना किसी औचित्य के पारित किया गया, जिसमें गैर-परिवहन दोपहिया वाहनों को यात्रियों को लाने-ले जाने से तुरंत रोकने की बात कही गई है।

इस साल की शुरुआत में जारी एक सार्वजनिक नोटिस में, सरकार ने बाइक-टैक्सियों को दिल्ली में परिचालन बंद करने को कहा था और चेतावनी दी थी कि उल्लंघन करने वालों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

रैपिडो ने दिल्ली सरकार द्वारा उसे जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को भी चुनौती दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर