एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार

नयी दिल्ली, 25 जनवरी विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.4 प्रतिशत की तेजी थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल आधा प्रतिशत मजबूती है।

सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों के तेज होने से सोयाबीन तेल के भाव मजबूत हो गये। जबकि सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की मांग कमजोर होने से सोयाबीन तिलहन के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं सोयाबीन तेल इंदौर के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर रहे। मूंगफली तेल तिलहन भाव के सामान्य रहने के बीच बिनौला तेल कीमतों में गिरावट आई। सीपीओ के भाव पूर्ववत रहे जबकि मांग कमजोर होने से पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई।

सूत्रों ने कहा कि सरसों तेल तिलहन के भाव भी गिरावट के साथ बंद हुए। उन्होंने कहा कि अगले एक डेढ़ महीने तक सरसों की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी और मार्च के आरंभ तक नयी फसल आने तक सरसों में घट बढ़ जारी रहेगी। बरसात के कारण सरसों फसल आने में देर भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरसों की नयी फसल के लिए भी काफी मात्रा में पुराने सरसों की जरुरत पड़ेगी।

सामान्य कारोबार के बीच बाकी तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,545 - 8,575 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,765 - 5,855 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 12,900 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,895 - 2,020 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,575 -2,700 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,755 - 2,870 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,850 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,710

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,530 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,100 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,700 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,650 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,400 - 6,450, सोयाबीन लूज 6,260 - 6,315 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).