जरुरी जानकारी | विदेश में तेजी से सोयाबीन, पामोलिन, बिनौला तेल की कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन, पामोलिन और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार देखा गया।
नयी दिल्ली, दो अप्रैल विदेशी बाजारों में तेजी से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन, पामोलिन और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार देखा गया।
बाजार सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात को शिकागो एक्सचेंज में दर्ज की गई 1.5 प्रतिशत की तेजी के चलते पामोलिन और सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार हुआ है।
उन्होंने बताया कि मंडी में सरसों की आवक बढ़ी है जिसकी वजह से सरसों दाने के भाव में नरमी दर्ज की गई है।
मंडियों में सरसों की बोरियों की आवक शुक्रवार को पांच लाख बोरी से बढ़कर शनिवार को सात लाख बोरी हो गई। इसकी वजह से सरसों तेल की कीमतों में 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है।
कारोबारियों के अनुसार मांग के कमजोर रहने से मूंगफली तेल की कीमतें में गिरावट देखी गई।
सरसों तिलहन - 7,475-7,525 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 6,625 - 6,720 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,500 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,570 - 2,760 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,375-2,450 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,425-2,525 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,400।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,950 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,250 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना - 7,625-7,675 रुपये।
सोयाबीन लूज 7,325-7,425 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

