एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी से घरेलू खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के कारण आयातित तेलों के महंगा होने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को घरेलू खाद्य तेलों की कीमतों में मजबूती आई।

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी से घरेलू खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़त

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल विदेशी बाजारों में तेजी के कारण आयातित तेलों के महंगा होने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को घरेलू खाद्य तेलों की कीमतों में मजबूती आई।

सूत्रों ने बताया कि इंडोनेशिया के पामोलिन और सीपीओ तेल के निर्यात पर रोक लगाने के बीच मलेशिया एक्सचेंज 2.75 प्रतिशत बढ़ गया।

वहीं शिकागो एक्सचेंज में कल रात को करीब तीन प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी और आज यह 1.25 प्रतिशत की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा है।

उन्होंने बताया कि विदेशी तेलों के मुकाबले देसी तेलों के सस्ता होने के कारण सरसों, बिनौला और मूंगफली तेल की घरेलू बाजार में मांग अधिक है जिससे इनकी कीमतों में सुधार हुआ है।

सूत्रों के अनुसार सरकार के सोयाबीन डीओसी के आयात को खोलने की खबरों के बीच सोयबान दाना की कीमतों में गिरावट आई है। यह 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट लेकर 7,400-7,450 प्रति क्विंटल पर आ गया है।

सूत्रों ने कहा कि देश को तेल-तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए तेल-तिलहनों का उत्पादन बढ़ाना होगा। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी और रोजगार भी पैदा होगा।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,815-7,865 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,160 - 7,295 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,550 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,735 - 2,925 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,480-2,560 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,520-2,630 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 18,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 17,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 16,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 17,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 16,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 7,400-7,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 7,100-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).