UP Shocker: 12 साल की बच्ची को रस्सी से बांध कर उसके साथ बलात्कार
जिले के पूरनपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक बच्ची को रस्सी से बांधकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पीलीभीत: जिले के पूरनपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक बच्ची को रस्सी से बांधकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को बताया कि पूरनपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि 16 अगस्त को वह अपनी पत्नी के साथ जिला कारागार में अपने बहनोई से मुलाकात करने गया था। तहरीर के अनुसार, दिन में शिकायतकर्ता की 12 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी, उसी दौरान गांव का ही रहने वाला सुखलाल मकान में घुस गया और बच्ची को रस्सी से बांधकर उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि भागते समय आरोपी ने लड़की के मुंह से कपड़ा निकाल दिया, जिस कारण वह शोर मचा सकी।
सिंह ने बताया कि इस मामले में सुखलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

