एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पांच वर्षीय बच्ची का बलात्कार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति को पांच वर्षीय बच्ची का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पांच वर्षीय बच्ची का बलात्कार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

मुजफ्फरनगर (उप्र), 5 अगस्त : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति को पांच वर्षीय बच्ची का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की ओर से दर्ज कराई शिकायत के अनुसार, आरोपी चरथावल गांव में टॉफी का लालच देकर बच्ची को एक धार्मिक स्थान पर ले गया और वहां उसका बलात्कार किया. यह भी पढ़ें : Rajasthan: पति की हत्या मामलें में पत्नी और उसके दो प्रेमी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संविधान की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपी उर्वेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).