एजेंसी न्यूज

Facebook के जरिए पहले युवती से की दोस्ती, फिर गांव बुलाकर किया बलात्कार, वीडियो भी बनाया

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक युवक ने फेसबुक के माध्यम से एक युवती के साथ दोस्ती कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. इस बीच, एक अन्य मामले में पुलिस ने जहां देसी तमंचा और हथियार बरामद किया है वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

Facebook के जरिए पहले युवती से की दोस्ती, फिर गांव बुलाकर किया बलात्कार, वीडियो भी बनाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

मथुरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जनपद में एक युवक ने फेसबुक (Facebook) के माध्यम से एक युवती के साथ दोस्ती कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. इस बीच, एक अन्य मामले में पुलिस ने जहां देसी तमंचा और हथियार बरामद किया है वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. Haryana Shocker: 54 साल का सीरियल किलर गिरफ्तार, हवस की आग बुझाने के लिए 3 नाबालिग समेत चार लड़कियों की कर डाली हत्या

पुलिस ने बताया कि मथुरा जनपद निवासी एक युवक ने पहले फेसबुक के माध्यम से नोएडा की एक युवती से दोस्ती गांठी और फिर विवाह का प्रस्ताव देकर अपने गांव में बुला लिया और चार दिन तक उसको घर में बंधक बनाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो भी बना ली.

पीड़ित युवती के आरोप के अनुसार थाना राया अंतर्गत गांव कूम्हा निवासी मनीष कुमार ने नोएडा की एक युवती से फेसबुक पर कर ली और उसको शादी का झांसा देकर गांव बुला लिया और यहां उसको चार दिन तक बंधक बना कर रखा और दुष्कर्म कर वीडियो भी बना ली.

पीड़िता का आरोप है कि इस बीच आरोपी के परिवार के लोग उसे ही बदचलन बताते हुए उसे मारने-पीटने लगे और उससे रुपयों की मांग करने लगे. युवती ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी, मरने वाले की पहचान विनोद अग्रवाल उर्फ बॉबी के रूप में की गयी है.

पुलिस ने बताया कि बॉबी के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम वीडियोग्राफी के बीच कराया है और मामले की जांच की जा रही है.

इस बीच मथुरा के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि जिले के बरसाना थाने के हाथिया गांव के बाहर खेत में बनी कोठरी में सोमवार को छापा मारकर वहां से बड़ी संख्या में बने और अधबने तमंचे और हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये हैं.

उन्होंने बताया कि इस मामले में अनीस ऊर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मौके से तीन तमंचे, बंदूक और कारतूस बरामद हुए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).