एजेंसी न्यूज

UP Shocker: मोबाइल चार्जिंग के बहाने घर में घुसकर नाबालिग से बलात्कार, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संभल के रजपुरा क्षेत्र में मोबाइल फोन चार्ज करने के बहाने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

UP Shocker: मोबाइल चार्जिंग के बहाने घर में घुसकर नाबालिग से बलात्कार, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

संभल (उप्र), 27 सितंबर: संभल के रजपुरा क्षेत्र में मोबाइल फोन चार्ज करने के बहाने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें: Greater Noida Shocker: यूपी में 4 साल की मासूम के साथ हुई दुष्‍कर्म, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम 15 साल की एक लड़की अपने घर में अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक चित्रेश मोबाइल फोन चार्ज करने के बहाने घर आया और लड़की को जबरन कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया.

उन्होंने बताया कि इस मामले में परिजन की तहरीर पर चित्रेश के खिलाफ मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया. पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है. जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सं सलीम

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).