एजेंसी न्यूज

UP Shocker: तंत्र-मंत्र की आड़ में एक युवती से बलात्कार- दो युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक वेशधारी दो युवकों को तंत्र—मंत्र की आड़ में एक युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

UP Shocker: तंत्र-मंत्र की आड़ में एक युवती से बलात्कार- दो युवक गिरफ्तार
Photo Credits: File Image

बाराबंकी (उप्र), 7 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक वेशधारी दो युवकों को तंत्र—मंत्र की आड़ में एक युवती के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार को तांत्रिक के वेश में झाड़फूंक करने पहुंचे सफदरगंज के बांकीपुर गांव निवासी राहुल (23) और मनोज (24) ने तंत्र—मंत्र करके शादी कराने के बहाने से 23 वर्षीय एक लड़की के साथ झोपड़ी में कथित रूप से बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि लड़की के चीख—पुकार मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और राहुल तथा मनोज को पकड़ लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : NIA ने जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ जवानों पर 2015 में हुए हमले के लिए लश्कर के दो आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों युवकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).