देश की खबरें | ठाणे जिले में युवती से दुष्कर्म, दोस्तों ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 19 वर्षीय युवती के दोस्त ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जबकि दो अन्य आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 11 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 19 वर्षीय युवती के दोस्त ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जबकि दो अन्य आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भिवंडी पुलिस ने रविवार को 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़ित महिला की सहेली और घटना का वीडियो बनाने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 दिसंबर 2024 को भिवंडी के कामतघर इलाके में हुई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का दोस्त उसे दोपहर में टहलने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर एक लॉज में ले जाकर आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा किया।
पीड़िता ने वीडियो वायरल होने के एक महीने बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
भिवंडी अपराध इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक कृष्णदेव खराडे ने बताया, "हमने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।"
उन्होंने आगे बताया कि तीनों आरोपी 12 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

