एजेंसी न्यूज

Rape Case: आगरा में युवती से छह वर्ष तक दुष्कर्म, मामला दर्ज

आगरा में एक युवती के साथ कथित तौर पर छह साल तक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Rape Case: आगरा में युवती से छह वर्ष तक दुष्कर्म, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

आगरा (उप्र),31अक्टूबर: आगरा (Agra) में एक युवती के साथ कथित तौर पर छह साल तक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.यह भी पढ़े: UP Rape Case: बुलंदशहर में 12 साल की बच्ची के साथ रेप, DCW अध्यक्ष ने सीएम योगी को पत्र लिख जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की

कोतवाली प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर शाहगंज के कोलाई निवासी शाकिर, उसके भाई शाहिद, पिता अबरार और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.उन्होंने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शाहगंज थाना क्षेत्र के कोलाई निवासी शाकिर ने छह साल पहले उसके घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया था और घटना का वीडियो बना लिया था.

उन्होंने बताया कि पीड़िता के मुताबिक इस पूरे मामले की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी थी लेकिन लोक लाज के कारण उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया.अधिकारी के अनुसार आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती का छह साल से दुष्कर्म करता आ रहा है. और अब उसने वीडियो मिटाने के लिए पीड़िता से दस लाख रुपये मांगे.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 01:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).