एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलिया में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, छह साल से बच्चे समेत तीन नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में छह साल के एक बच्चे समेत तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बलिया में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, छह साल से बच्चे समेत तीन नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज

बलिया (उप्र), 19 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में छह साल के एक बच्चे समेत तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शिकायतकर्ता के मकान में रह रहे दो किराएदारों के तीन लड़कों ने बुधवार की शाम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र छह वर्ष, 13 वर्ष और 16 वर्ष है ।

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर शुक्रवार रात तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया ।

उन्होंने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).