राजस्थान के कोटा में 17 साल की नाबालिग के साथ रेप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान के कोटा में 17 साल की नाबालिग के साथ रेप के साथ रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है. मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया
राजस्थान (Rajasthan) के कोटा में 17 साल की नाबालिग के साथ रेप के साथ रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है. मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया. कोटा शहर के तलेरा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी महेश सिंह संधू ने बताया कि किशोरी के माता-पिता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें उसने कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. यह भी पढ़े: Rajasthan Shocker! राजस्थान के अलवर में रक्षक बना भक्षक, पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने आयी महिला से रेप करने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
वहीं कोटा शहर के तलेरा पुलिस आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किये जाने के बाद मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल आरोपी गिरफ्तार है या नहीं इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2021 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

