ताजा खबरें | प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया : सिद्धरमैया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि जनता दल (सेक्युलर) के नेता और हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

बागलकोट (कर्नाटक), तीन मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि जनता दल (सेक्युलर) के नेता और हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैसुरु जिले के कृष्णराजा नगर में पीड़िता का कथित तौर पर अपहरण करने के आरोपों को देखते हुए पुलिस को निर्देश दिया गया है कि उसका पता लगाए और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।

तीन बच्चों की मां का, उनके 20 वर्षीय बेटे द्वारा पुलिस में शिकायत करने के बाद होलेनरसिपुरा के विधायक और प्रज्वल के पिता एच.डी. रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना ने कथित तौर पर उनके घर से अपहरण कर लिया।

उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो से पता चलता है कि प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी मां को कथित तौर पर बांधकर बलात्कार किया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सतीश बबन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

एच.डी.रेवन्ना, पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर सुप्रीमो एच.डी.देवेगौड़ा के पुत्र हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रज्वल के मामले में गलत किया है।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘भाजपा और जद (एस) दोनों को प्रज्वल रेवन्ना के वीडियो के बारे में जानकारी थी। प्रज्वल रेवन्ना का मामला सिर्फ यौन उत्पीड़न का नहीं है। उन्होंने महिलाओं के साथ बलात्कार किया है। (उनके खिलाफ) बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है।’’

शिकायतकर्ताओं का समर्थन करते हुए सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘क्या कोई महिला झूठ बोलेगी कि उसके साथ बलात्कार हुआ है? क्या शिकायत के बाद उसकी जिंदगी बर्बाद नहीं हो जायेगी? अगर कोई शादीशुदा महिला खुलेआम कहती है कि उसके साथ बलात्कार हुआ है तो हमें इसे स्वीकार करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि महिलाएं (इन मुद्दों पर) कभी झूठ नहीं बोलतीं। ‘‘पीड़ित झूठ नहीं बोलेंगे। क्या इसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए? यह जानते हुए भी उन्होंने (प्रज्वल को) टिकट क्यों दिया? उन्होंने (भाजपा) गठबंधन (जद-एस के साथ) क्यों किया?’’

सिद्धरमैया ने आश्चर्य व्यक्त किया कि अगर जद(एस) नेतृत्व कहता है कि वह जांच में सहयोग करेगा तो क्यों देवेगौड़ा और उनके बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को वकीलों को बुलाया और मामले पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कुमारस्वामी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने खुद को रेवन्ना से अलग कर लिया है लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान कहते थे कि उनके बेटे निखिल और भतीजे प्रज्वल में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘जो भी वे करते हैं, साथ करते हैं। फिर चाहे वह राजनीति हो या गलत काम।’’

प्रज्वल के जर्मनी में होने के बारे में सिद्धरमैया ने कहा कि वह जहां भी भाग कर जाएं, सरकार सुनिश्चित करेगी कि उन्हें पकड़ कर वापस लाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वह चाहे किसी भी देश में रहें, हम उन्हें पकड़ कर वापस लाएंगे। इसलिए मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनका राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया है।’’

उन्होंने कहा कि एक बार अगर पासपोर्ट रद्द हो जाए तो हासन से राजग उम्मीदवार वहां नहीं रह सकेंगे और उन्हें भारत लौटना होगा।

जद(एस) की सहयोगी भाजपा के इस मुद्दे पर अपनाए गए रुख पर सवाल उठाते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि पार्टी ने प्रज्वल को टिकट दिया और देश से भागने में मदद की।

सिद्धरमैया ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘क्या वह केंद्र की जानकारी के बिना विदेश जा सकते हैं? केंद्र जानता है कि कौन और कितने लोग विदेश जा रहे हैं और किस देश में जा रहे हैं। क्या कोई सूचना साझा किए बिना देश में आ सकते हैं? केंद्र प्रज्वल रेवन्ना का बचाव कर रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\