देश की खबरें | जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरू की है।
संभल (उप्र), 20 सितंबर दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरू की है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने कहा, “कैला देवी थाना क्षेत्र में 18 सितंबर की रात एक नाबालिग लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जिसमें दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।”
उन्होंने बताया कि इस घटना में एक आरोपी रिंकू (20) मृतक के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी है। दुष्कर्म का मामला गाजियाबाद के एक पुलिस थाना में फरवरी में दर्ज किया गया था और आरोपी इस महीने की शुरुआत में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, नाबालिग लड़की जब अपने भाई और मां के साथ मोटरसाइकिल पर घर वापस आ रही थी, तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि रिंकू और उसके साथी ने उन्हें रास्ते में रोका और गोली चला दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम गोली चलाने की घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। उस इलाके का सीसीटीवी फुटेज भी जुटाया जा रहा है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

