देश की खबरें | बलात्कार के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में एक नन के साथ बलात्कार के आरोपी तथा जालंधर के पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है । स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

चंडीगढ़, 14 जुलाई केरल में एक नन के साथ बलात्कार के आरोपी तथा जालंधर के पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है । स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

केरल के कोट्टायम की अदालत ने सोमवार को मुलक्कल की जमानत रद्द कर दी थी और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था । बलात्कार के मामले की सुनवाई के लिये अदालत में उपस्थित होने में विफल रहने के कारण मुलक्कल की जमानत रद्द की गयी है ।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के विद्रोह के लिये कांग्रेस द्वारा किया गया अपमान जिम्मेदार : उमा भारती.

जालंधर के कोविड—19 के नोडल अधिकारी टी पी सिंह ने बताया, ' मुलक्कल में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है।'

उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व बिशप की कोविड—19 रिपोर्ट सोमवार की शाम को आयी जिसमें उसमें इसकी पुष्टि हुयी है।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के पार्टी से जाने पर शशि थरूर ने जताया दुःख: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केरल की कोट्टायम जिला पुलिस बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित नन ने जून 2018 में पुलिस को दिये अपनी शिकायत में आरोप लगाया था बिशप ने 2014 से 2016 के बीच उसका यौन शोषण किया था ।

मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने बिशप को गिरफ्तार किया था और उस पर गलत तरीके से कैद करने, बलात्कार करने, अप्राकृतिक सेक्स एवं आपराधिक मंशा का आरोप लगाया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\