देश की खबरें | राव ने कहा: कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की सेना के हित में रुचि नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने भारत-चीन तनाव के मुद्दे पर केन्द्र की आलोचना के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं की रुचि राजनीति में है न कि सेना के हित में।

चेन्नई, 28 जून भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने भारत-चीन तनाव के मुद्दे पर केन्द्र की आलोचना के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं की रुचि राजनीति में है न कि सेना के हित में।

उन्होंने एमके स्टालिन नीत द्रमुक पार्टी से पूछा कि आखिर वह कांग्रेस से क्यों जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच देश में क्यों किया जा रहा है सेरोलॉजिकल सर्वे, जानें COVID-19 से जंग में इससे कैसे मिल रहा है लाभ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के मौके पर तमिलनाडु भाजपा इकाई की आयोजित डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि भारत ने 1962 में चीन के साथ और 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ाई लड़ी थी और तब कांग्रेस सत्ता में थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उस समय की सरकार का समर्थन किया था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को मिला मध्‍य प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दी जिम्मेदारी.

राव ने आरोप लगाया, ‘‘अब जब हमारे सैनिक सीमा पर लड़ रहे हैं तब कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की रुचि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है जिसकी ओर वे देख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ... उनकी रुचि राजनीति और सत्ता में है न कि सेना के हित और राष्ट्र हित में।’’

राव ने राजीव गांधी फांउडेशन के लिए चीन से चंदा लेने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से पहले भारत के भ्रष्टाचार और घोटाले की हर जगह चर्चा होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। देश कारोबार सुगमता में 162वीं रैंक से 43वीं रैंक पर आ गया है।

उन्होंने यह जानना चाहा कि सीमा पर जारी तनाव के मुद्दे पर केंद्र का समर्थन करने वाली द्रमुक पार्टी कांग्रेस से क्यों जुड़ी हुई है।

राव ने कहा, ‘‘आप उनकी पार्टी से क्यों जुड़े हुए हैं? मैं स्टालिन (केंद्र का समर्थन करने के लिए) के फैसले की प्रशंसा करता हूं। लेकिन राहुल के साथ क्या हो रहा है? राजीव गांधी फांउडेशन के लिए चीन से पैसा लेने पर क्या आपको आलोचना नहीं करनी चाहिए, इसकी निंदा करें, इससे खुद को अलग करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\