विदेश की खबरें | रणवीर सिंह ने मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने मोम के पुतले का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभिनेता रणवीर सिंह ने सोमवार को लंदन और सिंगापुर के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने मोम के पुतलों का अनावरण किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 18 दिसंबर अभिनेता रणवीर सिंह ने सोमवार को लंदन और सिंगापुर के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने मोम के पुतलों का अनावरण किया।

इसके साथ ही रणवीर सिंह सबसे हालिया भारतीय शख्सियत बन गए हैं, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया है।

सिंह का मोम का पुतला लगाने को लेकर मूल रूप से 2019 में घोषणा की गई थी, जब अभिनेता को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में ‘मैडम तुसाद ऑफ द फ्यूचर अवार्ड’ मिला था।

सिंह की मां अंजू भवनानी यहां प्रतिष्ठित संग्रहालय में पुतलों के अनावरण के अवसर पर उनके साथ थीं।

रणवीर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे लिए यह बेहद अविश्वसनीय क्षण है कि मैं अपनी मां के साथ लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने खुद के मोम के पुतलों का अनावरण कर रहा हूं। मुझे याद है कि मैं बचपन में इस करामाती जगह के बारे में आश्चर्य से पढ़ा करता था।’’

मैडम तुसाद की लंदन शाखा में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जोनास जैसे भारतीय सितारों की मोम की मूर्तियां भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\