देश की खबरें | रणजी ट्रॉफी लीग चरण 16 फरवरी से पांच मार्च तक होगा आयोजित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रणजी ट्रॉफी का लीग चरण 16 फरवरी से पांच मार्च तक बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) द्वारा तैयार संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
नयी दिल्ली, 31 जनवरी रणजी ट्रॉफी का लीग चरण 16 फरवरी से पांच मार्च तक बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) द्वारा तैयार संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण बीसीसीआई को इस शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पहले के कार्यक्रम के मुताबिक इसे 13 जनवरी से खेला जाना था।
टूर्नामेंट में 38 टीम भाग लेंगी और इसके मैच सभवत: अहमदाबाद, कोलकाता, त्रिवेंद्रम, कटक, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद और राजकोट में खेले जायेंगे।
इसके प्रारूप में हालांकि बदलाव किया गया है और इसमें चार टीम के आठ ग्रुप होंगे, जिसमें प्लेट समूह में छह टीम होंगी।
मार्च 2020 में रणजी ट्रॉफी फाइनल के बाद से भारत में लाल गेंद प्रारूप से राष्ट्रीय स्तर का कोई भी घरेलू मुकाबला नहीं खेला गया है।
पिछले सत्र में रणजी ट्रॉफी रद्द होने के कारण मुआवजा पाने वाले घरेलू क्रिकेटरों ने उस समय प्रसन्नता व्यक्त की थी जब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बीते दिनों घोषणा की थी कि इस टूर्नामेंट का आयोजन दो चरणों में होगा।
इसके नॉकआउट चरण के मैच जून में खेले जायेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)