देश की खबरें | रणबीर और श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 2023 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

मुंबई, 18 नवंबर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

फिल्म के निर्देशक एवं निर्माता लव रंजन हैं, जिन्होंने ‘‘प्यार का पंचनामा’’ और ‘‘सोनू के टीटू की स्वीटी’’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों का निर्देशन किया था। फिल्म के शीर्षक की घोषणा अब तक नहीं की गयी है।

इस फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी लव फिल्म्स ने सोशल मीडिया ऐप टि्वटर पर फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा की।

कंपनी ने टि्वटर पर अपने पोस्ट में लिखा, “लव रंजन के निर्देशन में बनने वाली रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।”

निर्माताओं ने इस फिल्म के निर्माण की घोषणा 2019 में की थी, जिसके रिलीज की तारीख पहले 2022 में होली के अवसर पर तय की गयी थी।

डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर इस फिल्म में रणबीर के माता-पिता की भूमिका में नजर आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट